Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

सोनम: कोई भी फिल्म सफलता की गारंटी नहीं

on जुलाई 02,2010

image
अभिनेत्री सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अभी केवल दो फिल्मों में काम किया है और उनमें कोई खास सफलता नहीं मिलने के बावजूद वह अपनी तीसरी फिल्म आई हेट लव स्टोरीज को भी सफलता की गारंटी नहीं मान रहीं।

सोनम कपूर ने संजय लीला बंसाली की मेगा बजट फिल्म फ्लॉप फिल्म सांवरियां के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। उनकी दूसरी फिल्म दिल्ली 6 भी बॉक्स आफिस पर औंधे मुंह गिरी।

इस असफलता के बावजूद सोनम का कहना है, मैं नहीं समझती कि कोई फिल्म इस समय सुरक्षित है। मैं नहीं मानती कि फिल्मों की दुनिया में कुछ भी सुरक्षित है। फिल्म के कथानक, उसके बैनर, आपकी भूमिका और सहयोगी कलाकारों के अलावा भी फिल्मों की सफलता के और कई कारक होते हैं।

अपनी नई फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, यह बहुत ही अच्छी और सीधी सादी कहानी है जिसे बहुत ही सरल तरीके से दिखाया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसका पूरा मजा लेंगे।



116 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters