Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

भारतीय नामांकित यूएसएआईडी में महत्वपूर्ण पद को

on जुलाई 02,2010

image
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निशा देसाई बिस्वाल को यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फार इंटरनेशनल डेवलपमेंट [यूएसएआईडी] में एशियाई मामलों के लिए सहायक प्रशासक के तौर पर नामांकित किया है।

संयोग से यूएसएआईडी के प्रमुख राज शाह हैं। शाह ओबामा प्रशासन में एक सर्वोच्च पद पर कार्यरत भारतीय अमेरिकी हैं। बिस्वाल मौजूदा समय में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विदेश विभाग से जुड़ी एक उपसमिति में पदस्थ हैं।

ओबामा ने बिस्वाल के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं इन प्रभावशाली लोगों का, जिन्होंने मेरे प्रशासन में शामिल होने के लिए सहमति जताई। मुझे विश्वास है कि ये लोग अपनी नई भूमिका को बखूबी निभाएंगे।

बिस्वाल मौजूदा समय में जिस पद पर हैं वह विदेश मंत्रालय, यूएसएआईडी और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े बजट के अन्य पहलुओं के अधिकार क्षेत्र में आता है। वर्जिनिया विश्वविद्यालय से कला में स्नातक बिस्वाल अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े बजट के निरीक्षण को लेकर विनियोग समिति के अध्यक्ष डेविड ओबे और उपसमिति की अध्यक्ष नीटा लोवे को विनियोग प्रबंध में आवश्यक मदद करती हैं।

बिस्वाल अंतरराष्ट्रीय मानवीय एवं विकास संबंधी गैर सरकारी संगठनों से संबंधित सबसे बड़े अमेरिकी नेटवर्क की 'पॉलिसी एंड एड्वोकेसी एट इंटर एक्शन' में निदेशक रह चुकी हैं।

उन्होंने चार साल तक यूएसएआईडी में प्रशासक की विशेष सहायक के तौर पर काम किया है। इसके अलावा वह अमेरिकन रेडक्रॉस के लिए भी काम कर चुकी हैं।


104 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters