Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

सचिन अब वायुसेना में होंगे ग्रुप कैप्टन

on जून 24,2010

image
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 'ग्रुप कैप्टन' के पद से सम्मानित करेगी और इस महान बल्लेबाज ने कहा कि वह आईएएफ से जुड़कर खुद को गौरवांवित महसूस करेंगे। सचिन को इससे पूर्व देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न' और पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

आईएएफ ने एक बयान में कहा, 'सशस्त्र बल के सम्मानित रैंक की स्वीकृति अधिनियम के अंतर्गत भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति से सचिन रमेश तेंदुलकर को भारतीय वायुसेना के 'ग्रुप कैप्टन' रैंक से नवाजने की सिफारिश की गई है।' बयान में कहा गया, 'आईएएफ से उनके [सचिन] जुड़ने से युवा पीढ़ी वायुसेना से जुड़कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे।' उधर मास्टर ब्लास्टर ने भी कहा कि वह आईएएफ परिवार से जुड़कर गौरवांवित महसूस करेंगे।

तेंदुलकर ने लंदन में बयान में कहा, 'यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि मुझे आईएएफ के ग्रुप कैप्टन के पद से सम्मानित करने लायक समझा गया। एक भारतीय होने के नाते मुझे वायुसेना से जुड़कर गर्व होगा और मैं इस सेना का ब्रांड एंबेसडर बनकर पूरा योगदान दूंगा।' वैसे अब तक कुल मिलाकर 21 लोगों को आईएएफ ने सम्मानित रैंक से नवाजा है लेकिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान देने की सिफारिश की गई है। वर्ष 2008 में विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव को प्रादेशिक सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के सम्मानित रैंक से नवाजा गया था। रिकार्डो के बादशाह सचिन तेंदुलकर ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में कुल 93 रिकार्ड अंतरराष्ट्रीय शतक ठोके हैं और वह इन दोनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।


20 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters