Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

गडकरी के नए सिपाही वरुण, सिद्धू, हेमा व वसुंधरा

on मार्च 16,2010

image
भाजपा में नई जान फूंकने के इरादे से महिलाओं व युवाओं की भारी शिरकत सुनिश्चित करते हुए पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को अपनी टीम का ऐलान किया। गडकरी ने इस टीम में एक ओर नजमा हेपतुल्ला, वसुंधरा राजे, हेमामालिनी और स्मृति ईरानी को जगह दी, तो दूसरी ओर नेहरू-गांधी खानदान के तेज तर्रार विवादास्पद युवा वरुण गांधी के अलावा वसुंधरा राजे के पुत्र मानवेन्द्र सिंह और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल किया। हालांकि संसदीय बोर्ड में नरेंद्र मोदी को जगह नहीं मिली है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में वरुण गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू , हेमामालिनी, स्मृति ईरानी, नजमा हेपतुल्ला आदि को जगह दी गई है।

गडकरी की टीम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 121 सदस्य, 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 15 सचिव और एक कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

महिलाओं को संगठन में 33 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर अमल करते हुए गडकरी ने अपने पदाधिकारियों की सूची में 13 महिलाओं को जगह दी है। कुल मिलाकर 40 महिला सदस्य उनकी टीम में हैं।

गडकरी ने महासचिवों की जमात में अनंत कुमार, थावर सिंह गहलोत, वसुंधरा राजे, विजय गोयल, अर्जुन मुंडा, रवि शंकर प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, जगत प्रकाश नड्डा व राम लाल [संगठन] को शामिल किया है, जबकि वी. सतीश और सौदन सिंह संयुक्त महासचिव [संगठन] बनाए गए हैं।

उपाध्यक्षों में नजमा हेपतुल्ला, हेमामालिनी, शांता कुमार, कलराज मिश्र, विनय कटियार, भगत सिंह कोश्यारी, मुख्तार अब्बास नकवी, करुणा शुक्ला, विजया चक्रवर्ती, पुरुषोत्तम रूपाला और किरण घई शामिल हैं।

सचिवों में वरुण गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, स्मृति ईरानी, संतोष गंगवार, सरोज पांडे, किरण महेश्वरी, तापिर गाओ, अशोक प्रधान, मुरलीधर राव, किरीट सोमैया, डा. लक्ष्मण, कैप्टन अभिमन्यु, आरती मेहरा, भूपेंद्र यादव और वाणी त्रिपाठी शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रकाश जावडे़कर, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, राम नाथ कोविद, तरुण विजय और निर्मला सीतारमण को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया है।

गडकरी ने पार्टी की शीर्ष नीतिनिर्धारक इकाई भाजपा संसदीय बोर्ड में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जगह नहीं दी है। गडकरी की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में अन्य सदस्य हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, बाल आप्टे, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत और राम लाल।

गडकरी ने पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया है। रवि शंकर प्रसाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, बंगारू लक्ष्मण, वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, बाल आप्टे, यशवंत सिन्हा, गोपीनाथ मुंडे, एस एस अहलूवालिया, अरुण शौरी, बलबीर पुंज, चंदन मित्रा, मृदुला सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, कप्तान सिंह सोलंकी, सुमित्रा महाजन, जयंती बेन मेहता, विनय सहस्रबुद्धे, शेषाद्रिचारी, अनीता आर्य, सीपी ठाकुर, दिलीप सिंह जूदेव, सुधा यादव, राम टहल चौधरी, मेनका गांधी, योगी आदित्यनाथ, लालजी टंडन, हुकुमदेव नारायण यादव, जे के जैन, अनिल जैन, अरुण सिंह, नलिन कोहली, जयप्रकाश अग्रवाल सूर्य , पूनम आजाद, रेखा गुप्ता, पिंकी आनंद, हरिबाबू, शांता रेड्डी, श्रीमती सुखदा पांडे, भूपेंद्र सिंह चुदास्मा, बलूभाई शुक्ला, ओम प्रकाश धनकड़, विनोद खन्ना, किरण खेर, अरुण मेघवाल, सुभाष महरिया, सुमन श्रृंगी, मानवेन्द्र सिंह, ओंकार सिंह लखावत, एच राजा, ललिता कुमारमंगलम, एमटी रमेश, सी एच विजयशंकर, गौरी चौधरी, विजय महापात्र, सुरामा पाढी, शोभा ताई फडनवीस, महेश जेठमलानी, शाइना एनसी, मनीषा चौधरी, नाना शामकोले, कांता नलवाडे, लुईस मरांडी, सुनील सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेन्द्र कुमार खटिक, निर्मली भूरिया, सतपाल मलिक, विजय सोंकर शास्त्री, मनोज सिन्हा, सरला सिंह, रामबक्श वर्मा, हुकुम सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, साध्वी निरंजना ज्योति, अजय तांता, शांति मेहरा और रंजना साही शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्थायी आमंत्रितों में भाजपा शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्री यानी गुजरात के नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के रमण सिंह, हिमाचल प्रदेश के प्रेम कुमार धूमल, कर्नाटक के बीएस एदियुरप्पा और उत्तराखंड के रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं।

इनके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और झारखंड के उप मुख्यमंत्री रघुवर दास भी स्थायी आमंत्रितों की सूची में शामिल हैं। इस सूची में केदार नाथ साहनी, कैलाशपति मिश्रा और वी रामाराव जैसे पूर्व राज्यपालों तथा पूर्व मुख्यमंत्रियों में सुंदरलाल पटवा, केशूभाई पटेल, मदन लाल खुराना, बी एस खंडूरी, नित्यानंद स्वामी, कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर, मनोहर पाणिक्कर शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त विधायिकाओं के नेताओं में गंगा प्रसाद, वी एस आचार्य, विजय कुमार मल्होत्रा, एकनाथ खडसे, भाऊसाहेब फुंडकर, घनश्याम तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, नेपाल सिंह, मिशन रंजन दास, चमन लाल गुप्ता, के वी सिंह देव, मनोरंजन कालिया, तमीगो तागा और अनिल विज शामिल हैं।

संसद के मुख्य सचेतकों में रमेश बैंस और माया सिंह तथा संसदीय दल के सचिव रामकृपाल सिन्हा और संयुक्त सचिव षणमुगनाथन भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्थाई आमंत्रितों में हैं। अन्य सदस्यों में ओ राजगोपाल, सत्यनारायण जटिया, केशरीनाथ त्रिपाठी, देवदास आप्टे, सदानंद गौड़ा, तनवीर हैदर उस्मानी, हर्षवर्धन, विद्यासागर राव, बंडारू दत्तात्रेय, विनोद पांडे, एम भारोट सिंह, राजेंद्र गोहेन, रामेंद्र डेका, विष्णुदेव साई, नरेश बंसल, हरेंद्र प्रताप, राम विलास शर्मा, महेश्वर सिंह, निर्मल सिंह, राजेंद्र भंडारी, सत्यपाल जैन, गुलाबचंद कटारिया, रामदास अग्रवाल, एल गणेशन, सी के पदमनाभन, तथागत राय, श्रीपद एस्सो नाइक, रामप्यारे पांडे, अनंत नायक, प्रकाश मेहता, विनोद तवाडे, अमित ठाकुर, सुरेश पुजारी, आर रामकृष्णा, ओम प्रकाश कोहली, रामपति राम त्रिपाठी, अशोक खजूरिया, मांगेराम गर्ग और जगदीश मुखी शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रितों में पदमनाभ आचार्य, सुकुमार नांबियार, बलदेव प्रकाश टंडन, विजय कपूर, अरुण साठे, नंद किशोर गर्ग, डाक्टर वमन आचार्य, जगदीश शेटिटगर, आलोक कुमार, अरुण अदसाद, एस सुरेश कुमार, सी एस पारचा, गजेंद्र चौहान, आनंदीबेन पटेल, अमित शाह, किशन सिंह सांगवान, गोविंद करजाल, रामजी रिषीदेव, बनवारी लाल पुरोहित, हरिभाऊ बागडे, चैतन्य केशव, हृदयनारायण दीक्षित, तनवीर अहमद, राजेश शाह, राजेंद्र अग्रवाल, भूपेंद्र ठाकुर, हरजीत सिंह ग्रेवाल, रविकांत गर्ग, सुवर्ण सलेरिया, कर्नल बैंसला, सिद्धार्थ नाथ सिंह, उदय भास्कर नायर, कविता खन्ना, अमिताभ सिन्हा, आशुतोष वाष्र्णेय और अजय संचेती शामिल हैं।


55 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters