Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

भावी प्रधानमंत्री दिखता है भाजपा को मोदी में

on मार्च 13,2010

image
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी भले ही उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का मंसूबा बांधते हों पर भाजपा को उनमें भावी प्रधानमंत्री दिख रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मोदी की शान में जो कसीदे पढ़े हैं, उससे तो यही जाहिर होता है।

एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में गडकरी ने कहा, 'मोदी विकास की राजनीति के रोल मॉडल हैं। देखिए उन्होंने गुजरात में क्या किया है।' भाजपा अध्यक्ष ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए पूरी तरह योग्य बताया लेकिन साथ ही जोड़ा कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में निर्णय वरिष्ठ नेता व संसदीय बोर्ड करेगा। गुजरात दंगों के सिलसिले में मोदी को समन जारी होने के मसले पर गडकरी ने कहा कि पार्टी और खुद मोदी भी न्याय प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दंगे दुर्भाग्यपूर्ण थे, लेकिन उसके लिए मोदी जिम्मेदार नहीं है। संप्रग सरकार मोदी को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गुजरात दंगों की जांच कर रहे विशेष जांच दल [एसआईटी] ने गुलमर्ग सोसायटी मामले में मोदी को समन जारी किया है। उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। विपक्ष इस मामले को तूल दे रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने तो यहां तक कह दिया है कि मोदी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ही जांच दल के सामने जाना चाहिए।





75 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters