Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

फाइनल में हारने का कलंक धोएंगे: चा‌र्ल्सवर्थ

on मार्च 12,2010

image
हालैंड को हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप हाकी के फाइनल में पहुंचने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम के कोच रिक चा‌र्ल्सवर्थ ने कहा कि उनकी टीम में जर्मनी के हाथों पिछले दो फाइनल हारने का कलंक धोने का माद्दा है और 13 मार्च को फाइनल में टीम इतिहास रचेगी।

आस्ट्रेलिया को पिछले दो विश्व कप फाइनल में जर्मनी ने हराया है। चा‌र्ल्सवर्थ ने कहा, 'मैंने पिछले दो फाइनल दर्शक के तौर पर देखे हैं। यह टीम अलग है और कोच भी अलग है। मुझे यकीन है कि इस बार हम जरूर जीतेंगे।' आस्ट्रेलिया अगर जीतता है तो रिक बतौर कप्तान और कोच विश्व कप जीतने वाले दुनिया के पहले हाकी खिलाड़ी होंगे। उनके कोच रहते हालांकि आस्ट्रेलियाई महिला हाकी टीम दो बार विश्व कप और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीती है।' चा‌र्ल्सवर्थ 1986 की विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे। उन्होंने कहा, 'निजी रिकार्ड से ज्यादा टीम की जीत मेरे लिए मायने रखती है। हम यहां फाइनल तक पहुंचने का पहला लक्ष्य लेकर आए थे। वह हासिल करने के बाद अब हम खिताब जीतकर ही लौटना चाहते हैं।'

आस्ट्रेलियाई कप्तान जैमी ड्वाएर ने स्वीकार किया कि जर्मनी को हराना कठिन होगा और उनकी टीम को नई रणनीति के साथ खेलना होगा। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे ड्वाएर ने कहा, 'जर्मनी ने युवा और अनुभवहीन टीम होते हुए भी बेहतरीन खेल दिखाया है। हमें उसके खिलाफ नई रणनीति के साथ खेलना होगा।' ड्वाएर ने इस बात से इंकार किया कि जर्मन टीम को पिछले दो फाइनल जीतने का मनोवैज्ञानिक फायदा होगा। उन्होंने कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं है। हर मैच और हर टूर्नामेंट अलग होता है। हम मैच दर मैच रणनीति में विश्वास रखते हैं और यही हमारी सफलता की कुंजी है।'


104 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters