Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

लाहौर में दो धमाके, 20 की मौत

on मार्च 12,2010

image
पाकिस्तान के लाहौर में केंट क्षेत्र स्थित एक बाजार में शुक्रवार को एक साथ हुए दो विस्फोटों में 20 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।

एक सरकारी राहत सेवा अधिकारी ने कहा कि 20 लोग मारे गए हैं। आर ए बाजार इलाके में हुए इस विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को पास के ही सैन्य एवं नागरिक अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के बाद गोलीबारी की भी खबर है।

सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और विस्फोट स्थल पर लोगों के साथ-साथ मीडिया को भी जाने से मना कर दिया है। छावनी की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सेना का पहरा बिठा दिया गया है और इस बात का पता फिलहाल नहीं लग पाया है कि हमलावर सुरक्षा चक्रव्यूह को भेदने में कैसे कामयाब हो गए।

विस्फोट के बाद लाहौर के अस्पतालों के आसपास आपातस्थिति लागू कर दी गई है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले साल से लेकर अब तक लाहौर में कई आतंकी हमले हुए हैं। ज्यादातर हमलों में सरकारी प्रतिष्ठानों और आईएसआई तथा संघीय जांच एजेंसी सरीखे संवेदनशील संगठनों के कार्यालयों को निशाना बनाया गया है।



120 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters