Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

चीन नदियों को जोड़ने से इनकार कर रहा

on मार्च 11,2010

image
सरकार ने गुरुवार को कहा कि चीन के तिब्बत क्षेत्र के साथ अन्य नदियों को जोड़ने की बड़ी योजनाओं पर काम करने संबंधी मीडिया रिपोर्टो को चीनी पक्ष के सामने उठाया गया है जिसने इन खबरों को निराधार बताया है।

विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने भाजपा के प्रकाश जावडेकर और प्रभात झा के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि सरकार चीन द्वारा तिब्बत क्षेत्र के साथ अन्य नदियों को जोड़ने और उसके परिणामस्वरूप उस स्थान से आने वाला पानी भारत में नहीं पहुंच पाने के कारण अनेक नदियों के सूख जाने की आशंका वाली खबरों से अवगत है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इन खबरों को चीनी पक्ष के सामने रखा था लेकिन उसने इन रिपोर्टो को तथ्यहीन करार दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार सीमा पार नदियों से संबंधित सभी संगत मुद्दों को चीनी पक्ष के साथ साल 2006 में स्थापित विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र के माध्यम से उठाती है।

कृष्णा ने ईएम सुदर्शन द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को चीन द्वारा दक्षिण एशिया के देशों में बंदरगाहों समेत आधारभूत क्षेत्र की परियोजनाओं में हिस्सा लिए जाने की जानकारी है और वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रही है।

विदेश मंत्री ने श्रीलंका द्वारा पाकिस्तान और चीन से मदद नहीं लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद इससे मुकरते हुए काम करने के बारे में अन्नाद्रमुक के के मलयसामी द्वारा पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारत के श्रीलंका से संबंध उसके अपने रिश्तों पर निर्भर नहीं हैं।

कृष्णा से पूछा गया था कि श्रीलंका ने भारत को पाकिस्तान और चीन से मदद नहीं लेने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद चीन इस वक्त श्रीलंका के हंबनटोटा में एक बड़ी बंदरगाह परियोजना तथा कोलंबो के पास ऊर्जा केंद्र का निर्माण कर रहा है।


44 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters