Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

सभी से चर्चा लोकसभा में विधेयक लाने से पहले

on मार्च 11,2010

image
 महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर रहे प्रमुख दलों के साथ गुरुवार को हुई बैठक के बाद सरकार ने आश्वासन दिया कि लोकसभा में विधेयक चर्चा के लिए रखे जाने से पहले सदन के सभी वर्गो से विचार-विमर्श किया जाएगा।

लोकसभा में इस मुद्दे पर बने गतिरोध पर दो बार के स्थगन के बाद सदन के नेता प्रणव मुखर्जी के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई इस बैठक के बाद जद यू नेता शरद यादव ने कहा कि सर्वदलीय बैठक की हमारी मांग पर सरकार सहमत है। सरकार ने कहा है कि महिला विधेयक को लोकसभा में चर्चा के लिए पेश करने से पहले सदन के सभी वर्गो से सलाह मशविरा किया जाएगा हालांकि इसके लिए कोई निर्धारित समय नहीं तय किया गया है।

बैठक में सरकार की ओर से प्रणव के अलावा रेल मंत्री ममता बनर्जी, द्रमुक नेता टी आर बालू, गृह मंत्री पी चिदंबरम, संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल, कृषि मंत्री शरद पवार शामिल हुए।

विधेयक का विरोध कर रहे दलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, सपा नेता मुलायम सिंह यादव और जद यू अध्यक्ष शरद यादव बैठक में मौजूद थे।


113 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters