Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

लालू: ममता ने वाम नेताओं से लीड ले ली

on मार्च 11,2010

image
राजद अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद लोकसभा में गुरुवार को पूरी फार्म में नजर आए और रेल मंत्री के रूप में उनके कामकाज के खिलाफ श्वेतपत्र लाने वाली ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि महिला विधेयक पर उन्होंने वामपंथी दलों से बढ़त ले ली है और भविष्य में उनसे सहयोग की उम्मीद है।

इसके अलावा लालू ने युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कामकाज की भी सराहना की और कहा कि वह युवा नेता हैं और आगे बढ़ें, अच्छी बात है। महिला विधेयक पर लोकसभा में अपनी बात रखते हुए लालू ने माकपा नेता बासुदेव आचार्य द्वारा टोकाटाकी किए जाने पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यहां तीन यादवों की बात हो रही है , हम सब अपनी अपनी पार्टी के सुप्रीम हैं आपके यहां तो सब सुप्रीम खत्म हो गया है। आप न तो पाकिस्तान में हैं और न ही भारत में। ममता जी आपसे लीड ले गई हैं। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं और भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद करते हैं।

उनकी बातें सुनकर सत्ता पक्ष में बैठी ममता मंद मंद मुस्कुरा रही थीं। महिला विधेयक के विरोध में पिछले चार दिनों से बार बार आसन के समक्ष आने पर अध्यक्ष मीरा कुमार की नाराजगी पर भी उन्होंने कहा कि जब कोई नहीं सुनता है तो नजदीक जाना पड़ता है। इसको अन्यथा ना लें।


111 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters