Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

यूएस; रूस के साथ स्टार्ट संधि जल्द

on मार्च 10,2010

image
अमेरिका और रूस के बीच सामरिक हथियार कटौती संधि [स्टार्ट] पर जिनेवा में वार्ता बहाल होने के बीच वाशिंगटन ने कहा है कि उसे दोनों देशों के बीच जल्दी ही यह संधि होने की उम्मीद है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि मुझे पता है कि जिनेवा में वार्ता एक बार फिर शुरू हो गई है। निश्चित तौर पर वे एक नई संधि के लिए शेष बचे कुछ मुद्दों पर बात कर रहे हैं। हमें आशा है कि यह जल्दी ही पूरा हो जाएगी।

दोनों देशों के अधिकारियों ने गुरूवार से जिनेवा में इस मुद्दे पर बात करनी शुरू की है। वार्ता 1991 की संधि के स्थान पर दूसरी संधि लाने के लिए हो रही है, जो पांच दिसंबर को खत्म हो रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह अप्रैल में वाशिंगटन में होने वाले परमाणु सम्मेलन के पहले पूरी की जा सकती है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका दल अगर यह सोचता है कि इस समझौते को एक दिन में पूरा करना हमारे हित में है, तो हमें नहीं लगता कि उसमें एक दिन से भी ज्यादा समय लगेगा।

अप्रैल में होने वाले परमाणु सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान समेत लगभग 45 देशों के नेता शामिल होंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसके पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दो से तीन सप्ताह के बीच संधि हो जाएगी।

दोनों देशों ने कोशिश की थी कि संधि को पिछले साल के अंत के पहले अंतिम रूप दिया जा सके, लेकिन ऐसा हो नहीं सका था। जनवरी में ओबामा प्रशासन ने अपने शीर्षस्थ अधिकारियों को रूस भेजा था।



94 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters