Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

टीम इंडिया का दूसरा स्थान कायम वनडे में

on मार्च 08,2010

image
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद [आईसीसी] ने रविवार को पुष्टि की कि भारतीय क्रिकेट टीम वनडे में मौजूदा सत्र का अंत आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर की वनडे टीम के रूप में करेगी और उसे इस उपलब्धि के लिए 75,000 डालर मिलेंगे। कप्तान धौनी 819 अंक के साथ शीर्ष पर चल बने हुए हैं।

दूसरे वनडे मुकाबले में शनिवार को आस्ट्रेलिया के हाथों न्यूजीलैंड की 12 रन की शिकस्त के साथ भारत का एक अप्रैल को कट आफ तिथि में दूसरे स्थान पर रहना तय है। इस बीच युवा खब्बू बल्लेबाज भारतीय सुरेश रैना [659 अंक] ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 15 स्थान की छलांग लगाई है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 819 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। सीनियर भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर [762] चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग [694] और युवराज सिंह [682] भी क्रमश: 11वें और 13वें स्थान पर कायम हैं। आफ स्पिनर हरभजन सिंह को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 645 अंक के साथ गेंदबाजी सूची में सातवें स्थान पर हैं। युवराज [343 अंक] शीर्ष पांच आलराउंडरों में शामिल एकमात्र भारतीय है।


95 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters