Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

जीती टी-20 सीरीज जीती अंग्रेज महिलाओं ने

on मार्च 08,2010

image
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने लाउरा मार्श [नाबाद 47] की उम्दा बल्लेबाजी की मदद से बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए तीसरे ट्वेंटी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिलाओं ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 125 रन बनाए थे। मेजबान टीम की ओर से हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। अपनी 25 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान कौर ने तीन चौके लगाए। इसके अलावा पूनम रावत ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 26, मिताली राज ने 22 और अंजुम चोपड़ा ने 22 रनों का योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी 53 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान पांच चौके लगाने वाली लाउरा के अलावा बेथ मोर्गन ने 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रनों की तेज पारी खेली। जेनी गुन ने भी 19 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 22 रन बनाए। लाउरा और मोर्गन ने चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़े जबकि लाउरा ने गुन के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। भारत की ओर से गौहर सुल्ताना ने तीन विकेट लिए।


86 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters