Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

जल्द ही कहेंगे टेस्ट को अलविदा मुरलीधरन

on मार्च 03,2010

image
श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन अक्टूबर में वेस्टइंडीज के दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड मुरलीधरन के नाम है।

इस स्पिन जादूगर ने पहले ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय 2011 विश्व कप के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। यह 37 वर्षीय स्पिनर टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट के जादुई आंकड़े को छूकर पहला गेंदबाज बनने की उपलब्धि हासिल करने से केवल आठ विकेट दूर हैं। मुरलीधरन ने कहा, 'शायद मैं एक या दो टेस्ट मैच खेलूंगा, बस और इसके बाद संन्यास ले लूंगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट अंतिम टेस्ट होगा, जो मैं खेलूंगा।' उन्होंने कहा, 'मैं विश्व कप तक एक दिवसीय मैच खेलूंगा। अगर मैं फिट होता हूं तो मैं विश्व कप तक खेलूंगा और विश्व कप मेरे करियर का अंतिम पड़ाव होगा।'

मुरलीधरन ने कहा, 'मेरा लक्ष्य है कि मैं संन्यास लेने से पहले 800 टेस्ट विकेट के आंकड़े तक पहुंच जाऊं।' मुरलीधरन इस समय श्रीलंका की घरेलू टीम 'कंडूराटा' अंतर प्रांतीय ट्वंटी 20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के बाद ही ट्वंटी 20 चैंपियंस लीग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का फैसला होगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि आतंकी धमकी के बावजूद वह इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे चरण में भाग लेंगे और उन्होंने अपने साथियों को भी भारत जाकर खेलने का आग्रह किया। मुरलीधरन ने कहा, 'सभी श्रीलंकाई खिलाड़ी जाएंगे। अगर आप नहीं जाते तो यह खराब है क्योंकि ऐसी हालत में उपमहाद्वीप में बिल्कुल भी क्रिकेट नहीं होगा। यह एक मुश्किल सवाल है।'


96 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters