Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

आस्ट्रेलिया का विजय रथ रोका न्यूजीलैंड ने

on मार्च 03,2010

image
रॉस टेलर [70] और स्कॉट स्टॉयरिश [नाबाद 49] की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैक्लीन पार्क मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले एक दिवसीय मुकाबले में आस्ट्रेलिया को दो विकेट से पराजित कर दिया।

इस जीत के साथ कीवी टीम ने रिकी पोंटिंग की टीम की अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार 21 जीत के सिलसिले को रोक दिया है। इस सत्र में आस्ट्रेलियाई टीम की यह पहली हार है। इस मैच से पहले उसने टेस्ट, एक दिवसीय और ट्वंटी 20 मैचों में लगातार 21 बार जीत हासिल की थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक आठ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 49.2 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाकर मैच जीत लिया। टेलर ने अपनी 71 गेंदों की उम्दा पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि स्टॉयरिश ने अपनी 34 गेंदों की तेज पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा। शेन बांड आठ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ब्रेंडन मैक्कुलम [45] और पीटर इंग्राम [40] ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़कर मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। मार्टिन गुप्टिल [9], नाथन ब्रूम [19], जेम्स फ्रेंकलिन [12] और डरेल टफी [12] ने निराश किया लेकिन टेलर, इंग्राम, स्टॉयरिश और नाथन मैक्कुलम के प्रयासों से मेजबान टीम जीत हासिल करने में सफल रही। इससे पहले, आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 45, कप्तान रिकी पोंटिंग ने 44, कैमरून व्हाइट ने 33, माइकल हसी ने 59 और मिशेल जानसन ने नाबाद 21 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से टफी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। बांड को दो सफलता मिली।


34 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters