Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

बीसीसीआई महरबान भारतीय महिला टीम पर

on मार्च 02,2010

image
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज 3-2 से जीतने वाली भारतीय महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपये बोनस देने की घोषणा की।

बोर्ड के सीएओ रत्नाकर शेट्टी ने पांचवें और अंतिम एक दिवसीय मैच की समाप्ति के बाद कहा, 'बीसीसीआई अध्यक्ष [शशांक मनोहर] ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 3-2 से जीतने वाली भारतीय टीम की प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये बोनस देने की घोषणा की है।' इससे पहले सीरीज गंवाने के बाद प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान पर उतरी इंग्लैंड की महिला टीम ने पांचवें और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को दो विकेट से हराया। हालांकि भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-2 अपने नाम किया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिताली राज [50] और हरमनप्रीत कौर [84] के अर्धशतकों तथा सोनिया डाबिर की नाबाद 31 रन की पारी से नौ विकेट पर 206 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज हीथर नाइट ने सर्वाधिक 49 रन बनाए लेकिन लीडिया ग्रीनवे [26], लारा मार्श [22] और डेनिली वायट [नाबाद 28] के उपयोगी योगदान से वह एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 210 रन बनाए।

इंग्लैंड एक समय पांच विकेट पर 133 रन पर संघर्ष कर रहा था लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के संयमपूर्ण बल्लेबाजी से वह अंतिम ओवर में जीत दर्ज करने में सफल रहा। भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी, रूमेली धर, गौहर सुल्ताना और सोनिया डाबिर ने दो-दो विकेट लिए।


111 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters