Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

फूलन देवी हत्याकांड के सह आरोपी को जमानत

on फ़रवरी 27,2009

image

फूलन देवी हत्याकांड के सह आरोपी अमित राठी को हाइकोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। उसे एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके व जमानत राशि पर जमानत दी गई है

जस्टिस डा. एस मुरलीधर की पीठ ने यह फैसला सुनाया है। पीठ ने आदेश दिया है कि वह मामले का निपटारा होने तक बगैर निचली अदालत के आदेश के देश छोड़ कर बाहर न जाए। उसे अपना पासपोर्ट भी ट्रायल केार्ट में जमा करने का आदेश दिया गया है। यह भी कहा गया कि ट्रायल कोर्ट उसे अदालत में पेश होने के लिए कोई एक तारीख निर्धारित कर दे। उस तारीख को वह अदालत में पेश होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उसकी जमानत रद कर दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि अमित ने अपने दोस्त मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा को फूलन देवी की हत्या के लिए रिवाल्वर उपलब्ध कराई थी, किंतु घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है।

ज्ञात हो कि फूलन देवी की हत्या 25 जुलाई 2001 को हुई थी। उस समय वह सांसद थीं। अमित राठी सुभाष गन हाउस, सिविल लाइंस रुड़की का मालिक है। राणा ने अमित से एक रिवाल्वर उपलब्ध कराने को कहा था। अमित ने उसे रिवाल्वर व गोलियां उपलब्ध कराई थीं।


827 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters