Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

टोयोटा फार्मूला वन से अलग हुई

on नवंबर 04,2009

image
विश्व की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी-टोयोटा मोटर कारपोरेशन फार्मूला वन रेसिंग की दुनिया से अलग हो गई है। कंपनी ने बुधवार को यह फैसला किया।

टोयोटा ने वैश्विक वित्तीय संकट से प्रभावित होकर अपने खर्चो में कटौती के प्रयास के तहत यह फैसला किया है। अमेरिका और यूरोप के बाजारों में कारों की बिक्री में आई कमी के कारण कंपनी को लगातार नुकसान झेलने की आशंका सता रही है। पिछले वर्ष भी उसे घाटा झेलना पड़ा था। टोयोटा से पहले होंडा मोटर कंपनी और जर्मनी की बीएमडब्ल्यू एसी कंपनी फार्मूला वन को अलविदा कह चुकी है। टोयोटा की विदाई के साथ फार्मूला वन सर्किट में एक भी जापानी टीम नहीं रह गई है।

इस कंपनी ने 2002 में फार्मूला वन की दुनिया में कदम रखा था। पिछले सात साल में इस टीम ने एक बार भी ग्रां प्री में जीत नहीं हासिल की है। 2009 सत्र में इसके चालक जार्नो ट्रूली और टिमो ग्लॉक चालकों की सूची में क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर रहे।



138 बार पड़ी गई


Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters