Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

ये तो होना ही था, भाजपा बोली

on अक्तूबर 13,2009

image
मुंबई पर आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी हाफिज मुहम्मद सईद को पाकिस्तान में अदालत द्वारा आरोपमुक्त करने पर भाजपा ने गहरी चिंता जताई है। पार्टी का कहना है कि इस मामले में केंद्र सरकार की मौजूदा रणनीति पूरी तरह निष्प्रभावी साबित हो चुकी है। लिहाजा इसकी समीक्षा होनी चाहिए और सख्त रुख अपनाया जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के पिछले संयुक्त बयान में बलूचिस्तान को शामिल करना भयंकर भूल थी। उसके गंभीर नतीजे अब सामने आने लगे हैं। सईद के मामले में पाक सरकार द्वारा सुबूतों को अदालत में न देना इसी का परिणाम है।

भाजपा ने इसे संप्रग सरकार की लचर कूटनीति का परिणाम करार देते हुए कहा कि वह सारे सुबूत होते हुए भी पाकिस्तान सरकार को सईद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर नहीं कर सकी है। जावड़ेकर ने कहा कि इस झटके के बाद केंद्र सरकार को अपनी रणनीति की समीक्षा करनी चाहिए और आगे इस तरह से प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए कि मुबंई हमले के मास्टरमाइंड के खिलाफ पाकिस्तान सरकार या तो अपने यहां खुद कार्रवाई करे या फिर उसे भारत को सौंप दे।



204 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters