Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

होली के रंगों में रंगा देश

on मार्च 12,2009

image
रंगों का त्योहार अपने साथ खुशियों की सौगात लेकर आया और राजधानी समेत देश के हर गलियों में रंग खेलने वालों की भीड़ लगी रही जो लोगों को रंगों से सराबोर कर रहे थे और ढोल की तालों के साथ नाच गा रहे थे।

होली के अवसर पर च्च्चे और बड़े सभी उत्साह के साथ एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे और इंद्रधनुषी रंगों में दूसरों को सराबोर करते रहे। राजधानी दिल्ली में लोग छतों और छज्जों से 'होली है..' की आवाज लगाकर नीचे गुब्बारे फेंक रहे थे। रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर जाकर एक दूसरे से मिलते रहे और मिठाईयां खिलाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। जगह जगह संगीतमय कार्यक्रम हो रहे हैं। लोगों ने अपने घरों के प्रवेश द्वारों पर रंगोली बनाई गई है। अधिकांश चौराहों पर शहर के पुलिसकर्मी निगरानी करते देखे गए और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पड़ोसियों तक को गश्त करते देखा गया।

वहीं उत्तर प्रदेश में परम्परागत ढंग से हर्षोउल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाई गई और अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। पुलिस प्रशासन ने होली को शांति पूर्ण ढंग से मनाने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आतंकवादी घटना से निपटने के लिए इस बार प्रदेश में कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए गए है।

राजधानी लखनऊ में सुबह से ही होली से जुडे़ फिल्मी गीतों और गानों की तेज आवाजों के बीच युवको ने अपने मोहल्लों में एक दूसरे को रंगो से सराबोर किया और जमकर नाचे गाए और हुड़दंग किया। पुराने लखनऊ शहर में परम्परागत ढंग से सुबह हीच्बच्चे और जवान अपने अपने घरों से बाहर चौराहों और पार्को में एकत्र हों गए और वहां होली की अपनी पुरानी रवायत के अनुसार टेसू के रंगो से भरे टबों से होली खेली और बाद में परम्परागत जलूस निकाला गया जहां रास्तों में मुस्लिम समाज के लोगो ने हिदुओं को गुजिया और मिठाइयां खिलाकर कर लखनऊ की गंगाजमुनी तहजीब का परिचय दिया। राज्य पुलिस मुख्यालय से प्राप्त समाचार के अनुसार प्रदेश में होली छुटपुट घटानाओं कों छोड़कर शातिपूर्ण ढंग से मनाया गया और कही कोई अप्रिय घटनाएं नही हुई अलबत्ता इटावा और बदायूं में होली खेलते समय राज्य परिवहन निगम की बसों की चपेट में आकर एक च्बच्चे सहित चार लोगो की कुचल कर मृत्यु हो गई।

उधर, राजस्थान में भी होली धूमधाम से मनाई गई। होली के मौके पर हर उम्र के लोगों ने एक दूसरे पर रंग बिरंगी गुलाल लगाकर ओर मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। राजस्थान में विशेष रूप से शेखावाटी में एक पखवाडे से जारी होली महोत्सव बुधवार को पूरे यौवन पर था। हर तरफ चंग की आवाज पर मदमस्त करने वाले होली के गीत गाकर एक दूसरे को बधाईयां दे रहे थे।


177 बार पड़ी गई


Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters