Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

हर हाल में समर्थन महिला आरक्षण का

on सितंबर 08,2009

image
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि संसद और विधान सभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार जिस किसी रूप में विधेयक लाएगी, भाजपा उसका समर्थन करेगी।

पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का यहां उद्घाटन करते हुए राजनाथ ने कहा कि यूपीए सरकार ने 15वीं लोकसभा के अपने सौ दिनों के कार्यकाल के भीतर महिला आरक्षण विधेयक लाने का आश्वासन दिया था लेकिन यह पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा हर रूप में इस विधेयक को समर्थन देने के लिए तैयार है लेकिन केंद्र की नीयत में खोट दिखाई देती है। कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा रहा है कि कहना कुछ और करना कुछ और। राजनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातियों और मजहबों को बांटने का काम करती है और उसने देश में सामाजिक समरसता पैदा नहीं होने दी।

सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण की बजाय गरीबी के आधार पर आरक्षण की पक्षधर है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नियंत्रण रेखा का चीन और पाकिस्तान द्वारा बराबर उल्लंघन किया जा रहा है।

हाल ही में भारतीय सीमा में चीनी हेलीकाप्टरों द्वारा किए घुसपैठ का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि सरकार इस पर समुचित तरीके से विरोध तक नहीं दर्ज कर रही है।


201 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters