Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

लीपापोती का प्रयास रेड्डी मामले में

on सितंबर 08,2009

image
अपनी वेबसाइट पर विरोधाभासी जानकारियां देने के बाद भारतीय नागरिक उड्डयन नियामक अब पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए उस हेलीकाप्टर की उड़ान योग्यता पर लीपापोती के काम में जुट गया है, जिसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की मौत हो गई थी।

मंगलवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय [डीजीसीए] की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बेल-430 हेलीकाप्टर को पांच दिसंबर 2006 से पांच दिसंबर 2010 तक की उड़ान योग्यता का प्रमाणपत्र दिया गया था। हेलीकाप्टर का पहचान का चिन्ह वीटी-एपीजी था।

बहरहाल हेलीकाप्टर दुर्घटना के एक दिन बाद तीन सितंबर को वेबसाइट पर कहा गया था कि उसे पांच जुलाई 2006 से चार जुलाई 2007 तक की अवधि का प्रमाणपत्र दिया गया था। यही नहीं ताजा जानकारी में कहा गया है कि प्रमाणपत्र 14 जनवरी 1999 को जारी किया गया जबकि तीन सितंबर की जानकारी के अनुसार इसे छह जुलाई 2006 को जारी किया गया था। दो सितंबर को हेलीकाप्टर के आधिकारिक तौर पर गायब होने वाले दिन डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा था कि हेलीकाप्टर के पास उड़ान योग्यता का वैध प्रमाणपत्र था। प्रमाणपत्र की संख्या 2390 थी और इसकी समय सीमा 05-12-2010 तक थी। यह सूचना डीजीसीए की ताजा जानकारी से मेल खाती है लेकिन तीन सितंबर की सामग्री से असंगत है। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने तीन सितंबर को कहा था कि डीजीसीए की वेबसाइट पर जो कुछ भी कहा जाए, हेलीकाप्टर उड़ान भरने के योग्य था। यहां यह संकेत करना उचित होगा कि उड़ान योग्यता का प्रमाण एक वर्ष के लिए और कुछ स्थितियों में दो वर्ष के लिए दिया जाता है लेकिन किसी भी हालत में चार वर्ष का उड़ान योग्यता प्रमाणपत्र नहीं दिया जाता जैसा कि डीजीसीए ने अपनी वेबसाइट पर ताजा जानकारी दी है। इस अंतर पर डीजीसीए ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।


282 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters