Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

श्रीलंका में बम विस्फोट, सात की मौत

on फ़रवरी 03,2007

image
श्रीलंका में अधिकारियों का कहना है कि देश के पूर्वी हिस्से में बुधवार को सड़क के किनारे रखा बम फटने से छह पुलिसकर्मियों समेत सात लोग मारे गए हैं.

इस घटना में 12 पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि ये विस्फोट बट्टिकलोआ ज़िले में एक यूनिवर्सिटी के निकट हुआ है.

सुरक्षाकर्मियों से भरी एक बस जैसी ही यूनिवर्सिटी के निकट पहुँची, वहाँ एक ज़ोरदार विस्फोट हो गया. सुरक्षाकर्मी उस बस में बै कर अपनी छुट्टियाँ बिताने जा रहे थे.

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने विस्फोट के लिए तमिल विद्रोहियों यानी एलटीटीई को ज़िम्मेदार हराया है.

सैनिक अभियान

श्रीलंका सुरक्षा बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर प्रसाद समरासिंघे ने कहा कि क्लेमोर बारूदी सुरंग में डेटोनेटर के ज़रिए विस्फोट किया गया.

कोलंबो स्थित बीबीसी संवाददाता का कहना है कि एलटीटीई ने शीघ्र ही बदले की कार्रवाई करने की धमकी दी है.

पिछले कुछ महीनों में पूर्वी श्रीलंका में हिंसक गतिविधियाँ तेज़ हुई हैं.

सेना ने दावा किया है कि उसने तटीय इलाक़ों में स्थित गाँवों और शहरों से विद्रोहियों को खदेड़ दिया है जहाँ वे लगभग पिछले एक दशक से नियंत्रण में थे.

ग़ौरतलब है कि श्रीलंका सरकार और विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष में हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं. तमिल विद्रोही जंगलों में छिप रहे हैं जहाँ सेना उनके ख़िलाफ़ अभियान चला रही है.

एलटीटीई और श्रीलंका सरकार के बीच वर्ष 2002 में संघर्षविराम हुआ था लेकिन दोनों पक्ष अब इस समझौते को दरकिनार कर रहे हैं.


457 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters