Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

सीबीआई: सेक्स कांड में उमर का नाम नहीं

on जुलाई 28,2009

image

नई दिल्ली। सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2006 के सेक्स कांड में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का नाम कभी नहीं आया। मामले में उस समय दो मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सेक्स कांड की जांच के दौरान मुख्यमंत्री का नाम कभी सामने नहीं आया और एजेंसी ने जिन आरोपियों से पूछताछ की थी, उनकी संख्या तीन दर्जन से भी अधिक थी।

सीबीआई ने कहा कि राज्य की एक पार्टी एजेंसी का नाम अनावश्यक ही विवाद में घसीट रही है। मामले के आरोपियों की संख्या सीबीआई की सूची के मुताबिक 37 है, जबकि पीडीपी नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने सदन के समक्ष मंगलवार को दावा करते हुए कहा कि सूची में उमर का नाम 102 वें नंबर पर है।

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के आदेश पर सेक्स कांड की जांच करने वाले सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक सूची तैयार की गई थी और वर्ष 2006 में संभवत: राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए इस सूची को बांटा गया था लेकिन एजेंसी ने पाया था कि उस सूची की कोई प्रासंगिकता नहीं है।

एजेंसी ने जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल खांडे के अलावा पीडीपी-कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों जीएम मीर और रहमान मट्टो को गिरफ्तार किया था।


268 बार पड़ी गई


Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters