Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

श्रुति माता-पिता से आगे निकलना चाहती है

on जुलाई 03,2009

image

मुंबई। प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन की बेटी श्रुति हासन अभिनय के क्षेत्र में अपने पिता और मां सारिका से ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती हैं। श्रुति हासन के मुताबिक, मैं लकी हूं कि मेरा जन्म कमल हासन जैसे ग्रेट एक्टर के घर में हुआ, लेकिन बताना चाहती हूं कि मैं अपनी मां सारिका और पिता कमल हासन से अभिनय के टिप्स  नहीं लेतीं। मैं उनकी फिल्में देखकर अभिनय जरूर सीखती हूं। दोनों अलग तरह के एक्टर हैं। मेरा लक्ष्य अभिनय के क्षेत्र में मां और पिता से ऊंचा मुकाम हासिल करना है।

श्रुति हासन बुधवार की शाम यहां अपनी पहली फिल्म लक  के प्रमोशनल  कार्यक्रम में शिरकत कर रही थीं। उन्होंने पहली स्टेज परफार्मेस  दी। श्रुति ने फिल्म लक  के टाइटल  ट्रैक आजमा लक आजमा पर परफॉर्म  किया। श्रुति हासन ने बातचीत में कहा, मैंने सोचा नहीं था कि मुझे एक फिल्म में अभिनय के साथ गीत गाने का मौका भी मिलेगा। मैं वाकई बहुत लकी हूं। लक में अभिनय के साथ मेरी गायन प्रतिभा का इस्तेमाल करने का विचार सोहम  शाह का था। गौरतलब है सोहम  शाह निर्देशित लक  रोमांचक एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म से श्रुति हासन अभिनय में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने फिल्म के गीतों को अपनी आवाज भी दी है। वे बचपन से गायन में सक्रिय हैं। लक के प्रमोशनल  कार्यक्रम में श्रुति हासन के साथ इमरान खान, रवि किशन, चित्राशी  रावत, निर्देशक सोहम शाह और निर्माता ढिल्लन मेहता उपस्थित थे। श्रुति ने बताया कि वे पिता कमल हासन की ए वेडनेस डे  फिल्म के तमिल संस्करण में संगीत दे रही हैं।


121 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters